चाइनीस माझो पर रोक लगवाने के लिए पीड़ित ने लगाई डीएम शशांक त्रिपाठी से लगे न्याय की गुहार

चाइनीज मांझे का शहर मे कहर आएं दिन हो रही घटनाएं
चाइनीस माझो पर रोक लगवाने के लिए पीड़ित ने लगाई डीएम शशांक त्रिपाठी से लगे न्याय की गुहार



बाराबंकी जनपद में चाइनीज मांझा जानलेवा साबित हो रहा है.ताज़ा मामला बाराबंकी देवा जाने वाले छोटी लाइन ओवर ब्रिज का है जहां शुक्रवार शाम एक युवक इसका शिकार हो गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहपुर की ओर से आ रहा एक बाइक सवार युवक जैसे ही छोटी लाइन फ्लाईओवर पर पहुंचा, तभी हवा में लटकता चाइनीज मांझा उसके चेहरे में उलझ गया. मांझे की धार इतनी तेज थी कि युवक की नाक और हाथ की उंगली बुरी तरह से कट गए. हादसे के तुरंत बाद एक ई रिक्शा सवार युवक ने घायल को पास अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई.
हादसा जानलेवा हो सकता था:घटना के राम सरन ने बताया कि घायल युवक सड़क पर मिला और मांझा उसके चेहरे में बुरी तरह से फंसा हुआ था. उन्होंने कहा, “गनीमत रही कि मांझा आंखों या गले में नहीं उलझा, वरना यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था.”

घायल युवक सुधीर गुप्ता थाना सफदरगंज अन्तर्गत रसौली का निवासी है।जो अपनी सासुराल से अपनी बीबी के साथ घर लौट रहा था, ने बताया कि जैसे ही वह ओवर ब्रिज पर चढ़ा, अचानक मांझा उसके चेहरे से टकरा गया। वह कुछ समझ पाता, उससे पहले ही नाक कट गए और वह बाइक से गिर पड़ा.

गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी ओवर ब्रिज पर चाइनीज मांझा से काई युवकों के साथ घटना हो चुकी है. इसके बावजूद इस तरह की सामग्री खुलेआम बाराबंकी की गलियों और दुकानों में बिक रही है, जो प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!