यूनिट ऑफ अनन्या हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ,अतुल मेडिकल केयर सेंटर ,का भव्य उद्घाटन

बनीकोडर बाराबंकी, स्थानीय कस्बा कोटवा सड़क यूनिट ऑफ अनन्या हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ,अतुल मेडिकल केयर सेंटर ,का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय धर्मराज यादव उर्फ सुरेश यादव ,सदर विधायक के कर कमलो द्वारा संपन्न हुआ ।
उद्घाटन उपरोक्त श्री सुरेश यादव ने कहा की यह हॉस्पिटल इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा।
यहां पर इलाज सुयोग ,कुशल डॉक्टरों द्वारा मरीजों का इलाज किया जाएगा ।
इस कस्बे और क्षेत्र में अस्पतालों की कमी है ,जो यह अस्पताल पूरी कर देगा। इसमें आयुष्मान भारत की भी व्यवस्था की गई है।
इसमें खासकर गरीबों के लिए विशेष सुविधा मुहैया की गई है ।अस्पताल 24 घंटे डॉक्टरों की सेवा मिलेगी । इस अवसर पर आयुष वर्मा, अतुल कुमार निगम, व्यापार मंडल अध्यक्ष कोटवा सड़क,सपा जिला उपाध्यक्ष, डा एम एल साहू, सपा जिला सचिव धीरज यादव , डा सत्य प्रकाश राय ,डा जौजी अकरम, डा अभिनव श्रीवास्तव ,डा अनुराग जायसवाल, डा सुनील कुमार,आदि तमाम गणमान्य नागरिक वह क्षेत्र के लोग बड़ी तादाद में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!