सभासद मुक्तार राईन, इरफ़ान बाबू राईन व सवेज़ सिद्दीकी “सीजो” आदि का स्वागत पसमांदा समाज के लोगों ने किया।
बाराबंकी। ऑल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के सट्टी बाज़ार स्थित कार्यालय पर पसमांदा समाज के सभासद मुक्तार राईन, इरफ़ान बाबू राईन व सवेज़ सिद्दीकी “सीजो” आदि का स्वागत पसमांदा समाज के लोगों ने किया। इस अवसर पर ऑल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने अपने संबोधन में कहाँ की सभी पार्टियो ने पसमांदा समाज को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है किसी ने सिकुलर के नाम पर तो किसी भाजपा का डर दिखा कर इस्तेमाल किया है। हिस्सेदारी के नाम शून्य रखा गया है पसमांदा मुसलमानों को एक जुट होकर अपनी ताकत का एहसास कराएगा तभी राजनीतिक दल पसमांदा समाज को हिस्सेदारी देंगी। इस मौके पर सभी सभासदों व चित्रकार शारुख राईन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अंगवस्त पहना कर सम्मानित किया इस अवसर हाजी अहमद राईन, इकराम राईन, शकील राईन, महमूद चौधरी, अशफ़ाक़ राईन, मो अहमद, कलीम राईन, निसार राईन, जावेद राईन, शफ़ीक़ राईन, आमिर राईन, इनमान बंडा, सलमान राईन, गुफ़रान राईन, अनीस राईन, रिजवान राईन, तालिब राईन, अहमद राईन, हारून राईन, जाकिर राईन, अय्यूब राईन, इमरान राईन, रियाज राईन, अमान राईन, मो जावेद, रऊफ राईन, अकील राईन, मुशीर राईन आदि लोग उपस्थित रहे।
