समस्या का निदान न होने पर भारतीय किसान यूनियन भानू द्वारा घेराव

समस्या का निदान न होने पर भारतीय किसान यूनियन भानू द्वारा घेराव
मसौली बाराबंकी/ पूरा मामला विकासखंड मसौली जनपद बाराबंकी का है जहां पर किसानों ने दिनांक 8.10.2025 को खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सोपा था जिसमें प्रमुख मांग को लेकर किसानों द्वारा मांग की गई थी काम न होने पर किसानों के द्वारा मसौली ब्लाक में महिला अध्यक्ष गुड़िया रावत की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन पर बैठ गए जिसमें मुख्य रूप से ग्राम पंचायत अमदहा में हो रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा प्रमुख रूप से छाया रहा जिसमें तमाम फर्जी भुगतान एवं मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा POW के नाम पर 514 83 1 रुपए लगभग निकाले गए दूसरी तरफ ग्राम पंचायत में जल निकासी को लेकर ह्यूमिकपाइप जो कि पूरे पंचायत में कहीं नहीं पड़े उसमें भी लगभग 10 लाख रुपया निकल गया जिसमें किसानों द्वारा सुनील के घर से तालाब तक नाली निर्माण को लेकर मांग पत्र BDO महोदय मसौली को दिया था जिसमें लगभग एक दर्जन से अधिक घरों का पानी निकालने का कोई रास्ता नहीं है जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा आधा अधूरा खुदवा कर नाली छोड़ दिया है जिसमें ग्रामीणों को आने-जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है आक्रोशित किसानों ने इन्हीं मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू विरोध प्रदर्शन कर ब्लॉक पर धरने पर बैठ गए इसके बाद संगठन के वरिष्ठ किसान नेता धर्मेंद्र यादव बबलू जिला अध्यक्ष राधे रमण वर्मा सहित किसान नेता पहुंचकर BDO से वार्ता की और 10 दिन के अंदर कार्य करने की बात कही साथ ही किसान नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनपद रूपी आंदोलन ब्लॉक परिसर में किया जाएगा और ब्लॉक के अंदर हो रहे भ्रष्टाचार को पूरी तरीके से उजागर किया जाएगा ll इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहम्मद शमीम वरिष्ठ उपाध्यक्ष सलाउद्दीन अंसारी ब्लॉक महामंत्री मोहम्मद राइस महिला उपाध्यक्ष गुड्डी दो दर्जन से अधिक किसान सहित मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!