अवकाश के दिन भी डॉ. रमेश चंद्र ने संभाली सेवाएँ, मरीजों की लगी लंबी कतार

अवकाश के दिन भी डॉ. रमेश चंद्र ने संभाली सेवाएँ,
मरीजों की लगी लंबी कतार

रामसनेहीघाट,बाराबंकी।
तहसील मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट में सोमवार को एक मिसाल पेश हुई। अवकाश के बावजूद एमबीबीएस, एमडी डॉ. रमेश चंद्र ने ड्यूटी संभालते हुए पूरे दिन मरीजों का उपचार किया। उनके कक्ष में सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइन लगी रही।चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमरेश वर्मा के नेतृत्व में कार्यरत स्वास्थ्य केंद्र में अचानक बढ़ी मरीजों की संख्या को देखते हुए डॉ. रमेश चंद्र ने छुट्टी होने के बावजूद स्वयं मोर्चा संभाला। उन्होंने गंभीरता से एक-एक मरीज की जांच की और देर शाम तक उपचार जारी रखा।
क्षेत्रीय जनता ने इसे डॉ. रमेश चंद्र की मानवीय सोच व सेवाभाव का अनोखा उदाहरण बताया। लोगों ने कहा कि सरल, भावुक और बेहद लोकप्रिय डॉक्टर रमेश चंद्र हमेशा मरीजों की चिंता को प्राथमिकता देते हैं। आज अवकाश के दिन भी उनकी मौजूदगी ने मरीजों का भरोसा और मजबूत कर दिया। जनता जनार्दन ने डॉक्टर साहब के इस समर्पण को “काबिल-ए-तारीफ़ और प्रेरणादायक” बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!