बाराबंकी / विकास पुरुष के नाम से विख्यात बेसहारा गरीबों मजलूमों की बुलंद आवाज थे बाबूजी जिन्होंने अपना पूरा जीवन गांव गुरबत में रहने वालों के हक हकूक की रक्षा सुरक्षा मे लगा दिया।
उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता एवं जिला महासचिव हिमांशु यादव के संचालन में पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा बाबूजी की 86वीं जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करने के उपरांत उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने आगे कहा कि बाबूजी सभी धर्म संप्रदाय जाति बिरादरी के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करते थे सामाजिक एकता के लिए उन्होंने तमाम प्रयास किए मंत्री रहते हुए बाबूजी ने बाराबंकी जनपद ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का काम किया हम सबको बाबूजी के दिखाएं बताए रास्ते पर चलते हुए प्रदेश में पुनः समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्य करना होगा सच मायने में यही बेनी प्रसाद वर्मा बाबूजी को हम सब की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा ने बाबूजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए कहा कि बाबूजी ने सदैव समाज के हर वर्ग की दुख तकलीफों को कम करने के लिए कार्य करते थे इसके लिए चाहे जो संघर्ष करना पड़े उन्होंने उससे कभी कदम पीछे नहीं हटाये उनके कार्य विचार सदैव मुझे जन सेवा के लिए प्रेरणा देते हैं बाबूजी की कमी तो कभी जीवन में पूरी नहीं हो सकती लेकिन उनके विचार और कार्य मुझे निरंतर ऊर्जा प्रदान करते हैं।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि आदरणीय बाबूजी ने अपना पूरा जीवन गरीबों मजदूरों की सेवा में समर्पित कर दिया, उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री एवं केंद्र में दूरसंचार मंत्री रहते हुए विकास की जो गौरव गाथा लिखी है वह हमेशा हम सभी को गौरवान्वित करने के साथ उनकी याद दिलाती रहती है आज उनकी जयंती पर उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आजीवन जन सामान्य की समस्याओं को समाप्त करने के लिए संघर्ष करते हुए गांव गरीब गुरबत में रहने वाले हर एक व्यक्ति की सहायता मदद के लिए निरंतर संकल्पित रहूंगा।
विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व विधायक राम मगन रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, यासिर अराफ़ात, प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान, विकास यादव, राजेंद्र वर्मा पप्पू ,जिला महासचिव हिमांशु यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला उपाध्यक्ष जसवंत यादव, राजेश कुमार वर्मा, मोहम्मद आफाक, जिला सचिव सिराज उस्मानी, अजीत यादव, लल्ला यादव, अवध राम वर्मा, किशन रावत, अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ शैलेश वर्मा, जिला अध्यक्ष महिला सभा पूनम यादव, अर्पित यादव, जिला पंचायत सदस्य वासुदेव वर्मा, राम सजीवन रावत, अब्दुल रहीम, अखिलेश कुमार वर्मा, ललित मिश्रा बाबुल, दीपक गुप्ता, संतोष रावत, बलराम सिंह, हाजी मुश्ताक अहमद, कमलेश कुमार यादव, निशांत अहमद, जितेंद्र वर्मा, अंकित वर्मा, दिलीप गुप्ता, उदय राज यादव, कार्यालय सचिव राजकुमार वर्मा सहित तमाम अन्य प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने बाबूजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
