बीआरसी कोटवा सड़क में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ गया मनाया

बनीकोडर बाराबंकी,
बीआरसी कोटवा सड़क में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम खण्ड शिक्षा अधिका री संजय कुमार राय के निर्देशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीया ब्लॉक प्रमुख श्रीमती उर्मिला वर्मा विशिष्ट अतिथि शशिकांत वर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती अंजू गोस्वामी ने मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में खेल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एवं रुचि परक ढंग से उनकी मातृभाषा में भाषा और अंक ज्ञान की सरल बोधगम्यता पर प्रकाश डाला गया।
यह कार्यक्रम पूर्व प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत बच्चों को आनंदमय वातावरण में विद्यालय से जोड़ते हुए कैसे शिक्षण कार्य रूचिपरक बनाया जाए प्रकाश डाला गया एवं बाल वाटिका शिक्षक व बच्चों को सम्मानित किया गया।
आदरणीय अतिथियों,नरेंद्र प्रकाश मिश्र,मृगांक शेखर मिश्र, सूर्य प्रकाश वर्मा,अरविंद मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, राजेश सिंह, दिग्विजय पाण्डेय,पूर्व एआरपी अतुल गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एआरपी ब्लॉक रिसोर्स पर्सन राघवेंद्र प्रताप सिंह, अनिल वर्मा, शिवेन्द्र प्रताप सिंह,दिग्विजय सिंह, अनिल कुमार, नोडल संकुल,शिक्षक अंकित तिवारी,राजीव साहू,अनीता चौधरी जागृति सिंह, ज्योति,समस्त बाल वाटिका नोडल शिक्षक एवं स्पेशल एजुकेटर, सम्मानित आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहनों की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!