अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

बाराबंकी जनपद के थाना रामनगर स्थित लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात करीब 9:00 बजे नाचना गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार अज्ञात हुआ ने बाइक सवार दो युवकों को सामने से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद असथानीय लोगों ने तुरंत थाना रामनगर को सूचना दे मौके पर पहुंचे रामनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भिजवाए जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान कुलदीप पुत्र माधव राज चौहान और पवन पुत्र रामदेव गोंडा निवासी के रूप में हुई है। बताया जाता है की दोनों युवक गोंडा से किसी कम से रामनगर आए थे वापस लौटते समय सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन की तलाश जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!