लोधेश्वर महादेवा धाम में एम एल सी अंगद कुमार सिंह ने किया जलाभिषेक
संवादाता वीरेंद्र तिवारी
बाराबंकी जनपद के पौराणिक तीर्थ सुप्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा धाम में गुरुवार को एमएलसी अंगद कुमार सिंह वी पवन सिंह चौहान ने मंदिर के मुख्य स्वामी आदित्यनाथ महाराज वी पुजारी स्वामी अखिल नाथ महाराज की उपस्थिति में विध विधान व वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा भोले बाबा की पूजा अर्चना व जलाभिषेक कराया गया।
साथ ही एमएलसी अंगद कुमार सिंह व पवन सिंह चौहान ने मानव जन कल्याण की कामना भी की उन्होंने ने ये भी कहा कि महादेवा कारिडोर के निर्माण कार्य के बारे में भी संकेत दिए। साथ ही बिजली विभाग से कई समस्याएं सुनी और त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया
इस अवसर पर तहसीलदार विफुल कुमार सिंह , विद्युत अभियंता राजमाला , अधिशासी अभियंता हरीराम ,जेई अनुराग , महादेवा चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडे , उपनिरीक्षक प्रमोद यादव , भाजपा मंडल अध्यक्ष , सिपाही कुशवाहा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे
