प्राथमिक विद्यालय ग्रीष्म ऋतु में छात्रों के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ने शुद्ध पेयजल का शुभारंभ किया

प्राथमिक विद्यालय ग्रीष्म ऋतु में छात्रों के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ने शुद्ध पेयजल का शुभारंभ किया



संवाददाता वीरेंद्रतिवारी

बाराबंकी जनपद के कस्बा रामनगर में स्थित प्राथमिक विद्यालय ग्रीष्म ऋतु में छात्रों के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत के विद्यालय में एक नया आ रो वाटर कूलर स्थापित किया गया।

इसका विधिवत उद्घाटन आज दिन बुधवार को दिनांक 25 3.2026 , मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन संघ के अध्यक्ष रामशरण पाठक ने पहुंच कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामनगर चेयरमैन रामशरण पाठक ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्यालय के छात्रों व शिक्षकों को तथा स्थानीय लोगों व राहगीरों को शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर स्थापित किया गया नगर अध्यक्ष ने कहा कि समाज में ऐसे सेवा कार्य निरंतर होते रहने चाहिए ताकि आमजन को सुविधा मिल सके उपस्थित ग्रामीणों ने इस जन सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक कदम बताता

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक केनरा बैंक रामनगर अशोक खरवार , पूर्व सभासद दयाशंकर तिवारी , कार्यालय लिपिक रामकरण शर्मा , रमेश चंद जायसवाल मुन्ना स्पेक्टर , प्रधानाध्यापक सुभाष मौर्य , बल्लू बाबा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे


संवाददाता वीरेंद्र तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!