श्री राम जानकी मंदिर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया रामनवमी का त्योहार
संवाददाता वीरेंद्र तिवारी
बाराबंकी जनपद में रामनवमीं का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं कस्बा रामनगर में राम-जानकी मंदिर परिसर में बड़ी ही आस्था भाव के साथ शुक्रवार को रामनवमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर पूजा अर्चना में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया
यह पर्व हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है जो नवरात्रि का अंतिम दिन भी है भक्त इस दिन व्रत रखते हैं रामायण पाठ करते हैं और भगवान राम की पूजा अर्चना करते हैं। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों को याद करने का प्रतीक है
यह आयोजन दोपहर 12 बजे भगवान राम , लक्ष्मण , भरत ,सतुहन माता सीता एवं हनुमान जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा , जिससे पूरे कस्बे में भक्ति मय माहोल बन गया।
इस अवसर पर मुख्य पुजारी बाबा विशंभर दास , पारसनाथ शुक्ला , विश्वनाथ शुक्ला , अवस्थी सुभाष मास्टर , दिनेश शुक्ला आंनद मिश्रा , हरीश तिवारी , अनुपम शुक्ला , अंशु शुक्ला , अर्पित शुक्ला , लवलेश शुक्ला , सोनू शुक्ला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे रहे मौजूद
