सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें सीट बेल्ट और हेलमेट का हमेशा प्रयोग करें – रजत बहादुर
हंस वाहिनी मां ज्ञान दायिनी वीणा से आज भारत में ऐसी झंकार कर दीजिए मां- डॉ ओम
रामनगर बाराबंकी
सुरवारी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन प्रातः 9:00 ध्वजारोहण एवं प्रार्थना के पश्चात प्रथम इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम कुमार वर्मा,रा0 से0 यो0, सहायक राजेश कुमार यादव के साथ ग्राम – लालूपुर में ,, सड़क सुरक्षा ,, थीम पर स्लोगनों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्राम वासियों को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया ।
दूसरी इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आलोक कुमारराय रा.से.यो. सहायक अरविंद कुमार यादव के साथ ,, सड़क सुरक्षा,, थीम पर समस्त ग्रामवासियों को जागृत करने की सराहनीय पहल की।
बौद्धिक सत्र के मुख्य अतिथि अधिवक्ता रजत बहादुर वर्मा जी ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना का व्यक्तिगत जीवन में क्या महत्व है आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम कुमार वर्मा ,, प्रेम ,, शब्द को परिभाषित करते हुए कहा कि प्रेम जीवन का आधारभूत मानवीय भाव है जो भावनात्मक संतुलन, मानसिक शांति, और व्यक्तिगत विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है ।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ आलोक कुमार राय ने स्वयंसेवियों संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना में ,,मैं नहीं बल्कि आप ,, की भावना जगाकर सामुदायिक सेवा, नेतृत्व क्षमता और निहिस्वार्थ भाव विकसित करती है ।
कार्यक्रम के अंत में सड़क सुरक्षा रैली निकर कर सड़क पर आ रहे दोपहिया व चौपहिया वाहन चालक जो बिना हेलमेट व बिना बेल्ट लगाए हुए थे उनको रोक कर सभी स्वयंसेवियों ने समझाया और जीवन रक्षा के बारे में बताया तथा एक गुलाब फूल देकर के इस लोगों के माध्यम से समझाया,, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा ,,
उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान लालूपुर लवलेश कुमार वर्मा, मोहम्मद इम्तियाज अहमद, डॉ विनोद चक्रवर्ती , उस्मान मास्टर कृष्ण कुमार पटेल, भोला आदि उपस्थित रहे, स्वयंसेविकाओ में सोनम कन्नौजिया एवं शिवानी रावत ने भगवान राधा कृष्ण का मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया- मुरलिया दे दो राधा, अन्त में कार्यक्रम अधिकारी डॉआलोक कुमार राय ने अगले दिन के कार्यक्रम के बारे में रूपरेखा प्रस्तुत की तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम कुमार वर्मा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करके कार्यक्रम का समापन किया ।
