मिशन शक्ति महिलाओं को कानूनी सहायता प्रदान करने और सामाजिक समानता सुनिश्चित करने पर केंद्रित है — डॉ दुर्गेश
रामनगर बाराबंकी
बिना कर धारणी श्वेत पद्मासनी स्वर
मधुर कीजिए वंदना के लिए – सन्तोष वर्मा
सुरवारी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन प्रातः 9:00 ध्वजारोहण एवं प्रार्थना के पश्चात प्रथम इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम कुमार वर्मा,रा0 से0 यो0, सहायक राजेश कुमार यादव के साथ ग्राम – लालूपुर में ,, मिशन शक्ति ,, थीम पर स्लोगनों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्राम वासियों को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया ।
दूसरी इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आलोक कुमारराय रा.से.यो. सहायक अरविंद कुमार यादव के साथ ,, मिशन शक्ति ,, थीम पर समस्त ग्रामवासियों को जागृत करने की सराहनीय पहल की।
बौद्धिक सत्र के मुख्य अतिथि डॉ ब्रह्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय राठ हमीरपुर उत्तर प्रदेश के सहायक प्राध्यापक भूमि संरक्षण विभाग डॉ दुर्गेश कुमार ने ,, मिशन शक्ति ,, पर स्वयंसेवियों के समक्ष दो घंटे का व्याख्यान प्रस्तुत किया जिसमें खास तौर पर छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने से लेकर कानूनी सहायता लेने तक विस्तृत व्याख्या करके समझाया और बताया कि मिशन शक्ति एक ऐसी महत्वपूर्ण पहल है जिसमें महिलाओं के ऊपर होने वाले अपराध को रोकने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने कानूनी सहायता प्रदान करने और सामाजिक समानता सुनिश्चित करने पर केंद्रित
तिराम विद्यालय मीरपुर के प्राचार्य संतोष कुमार वर्मा ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए ,, व्यक्तित्व विकास ,, (पर्सनैलिटी डेवलपमेंट) के बारे में विस्तार से बताया ।
उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो (डॉ) कौशलेंद्र विक्रम मिश्रा,अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ) सुनीत कुमार सिंह, शिक्षक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर (डॉ) के0के0सिंह, डॉ उदय प्रताप सिंह, डॉ आजाद प्रताप सिंह, डॉ अखिलेश कुमार वर्मा, डॉ रानी सैनी, डॉ राम कुमार सिंह, डॉ विश्वेश मिश्र, डॉ अरविंद कुमार यादव, अवधेश सिंह बाबू, ममता,राधा , उमेश नाग,रामफेर, प्रवेश यादव आदि उपस्थित रहे।
स्वयंसेविकाओं में सोनम कनौजिया, पारूल श्रीवास्तव, शिवानी रावत,व सोनी ने प्रेम और योग के प्रतीक राधा कृष्ण भगवान के मनमोहक गीत तेरी मेरी कट्टी हो जाएगी पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया ।
अन्त में डॉआलोक कुमार राय ने अगले दिन के कार्यक्रम के बारे में रूपरेखा प्रस्तुत की और बताया कि कल विशेष शिविर का सातवां दिन व समापन होगा तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम कुमार वर्मा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करके कार्यक्रम का समापन किया ।
