स्कूल चलो अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए रैलियों,प्रभात फेरियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन

स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय वि०ख०-फतेहपुर के कंपोजिट विद्यालय फतेहपुर के प्रांगण में 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्कूल चलो अभियान के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन हेतु शिक्षा क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं ग्राम प्रधानो की बैठक का आयोजन किया गया।
अपवंचित वर्ग के बच्चों ,बालिकाओं ,विशिष्ट आवश्यकताओं वाले बच्चों, कामकाजी बच्चों पर विशेष ध्यान देने शिक्षकों को निर्देशित किया गया। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत 3 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों का बाल वाटिका में नामांकन , 6 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों का कक्षा एक में शत प्रतिशत नामांकन तथा 7 से 14 वर्ष के समस्त ड्रॉप आउट , आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हीकरण एवं विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने हेतु स्कूल चलो अभियान का संचालन दो चरणों में करने के निर्देश दिए गए।

स्कूल चलो अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए रैलियों,प्रभात फेरियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन, जनप्रतिनिधियों की व्यापक स्तर पर भागीदारी , विद्यालय स्तर पर एस एम सी के सदस्यों की अनिवार्य रूप से बैठक, विद्यालयों के शिक्षक द्वारा परिवार सर्वेक्षण, विद्यालय को आकर्षक एवं स्वच्छ बनाए जाने तथा शैक्षिक सत्र के प्रथम दिवस को उत्साह पूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री धर्मेंद्र प्रसाद ने की। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी के जिला अध्यक्ष डॉ० राकेश सिंह, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अशोक सिंह ,अटेवा के ब्लॉक अध्यक्ष श्री राम मिलन वर्मा,पूर्व एआरपी श्री कमलेश वर्मा, डॉ० बनवारी लाल,सत्य प्रकाश वर्मा एवं ग्राम प्रधान गौरा करौंदी ग्राम प्रधान भैंसुरिया मुजाहिदपुर ने संबोधित किया । बैठक के उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी श्री धर्मेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक श्री सलाउद्दीन किरमानी, श्री अनवर अहमद जिला उपाध्यक्ष,जिला संगठन मंत्री श्री परमेंद्र कुमार,श्री प्रवेश सिंह ,विश्वजीत सिंह,जय कुमार जिला मीडिया प्रभारी,प्रमोद कुमार,अर्जुन प्रसाद ब्लॉक उपाध्यक्ष की सहयोगात्मक उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक,शिक्षक एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!