बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर मनाई जयन्ती
बनीकोडर बाराबंकी डाॅ भीम राव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर ब्लाक बनीकोडर के गांव पूरे बरजोर सिंह मे उमा चन्द्र रावत के आवास पर डाॅ भीम राव के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया एंव गांव राजपुर मे डा भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया ।डॉ भीम राव अम्बेडकर के जयंती पूर्व कांग्रेस जिला सचिव मनीष रावत ने कहा कि उनका जन्म 14 अप्रैल 1891को मध्य प्रदेश के महू मे हुआ था।वे समाज मे व्याप्त छुआछूत के खिलाफ जीवन भर संघर्ष करते रहे ।1990 मे मरणोपरांत उन्हे भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया ।तत्कालीन राष्ट्रपति आर,वेंकटरमन ने यह सम्मान उनकी पत्नी सविता आंबेडकर को प्रदान किया ।जयंती के मौके पर पूर्व जिला सचिव मनीष रावत, उमा चन्द्र रावत, विमलेश रावत, सचिन रावत , धर्मेंद्र रावत, कन्हैया लाल गौतम, जयकीरत गौतम, विकास गौतम, अनुज गौतम, राम बख्श साहू, माता प्रसाद धीमान आदि लोगो मौजूद थे ।
