भीषण गर्मी के प्रकोप के कारण आगे बढाये जाने और स्वगणना कार्य जारी रहने का अनुरोध किया जाये : डॉ राकेश सिंह

बाराबंकी / जनगणना कार्यों में संलग्न शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु सुशील पांडे ,राष्ट्रीय अध्यक्ष,अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उ 0 प्र 0 को पत्र प्रेषित।*

जनगणना कार्य के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण हेतु जनपद बाराबंकी में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच लू के थपेड़े, हीट स्ट्रोक पड़ने की की आशंका के मध्य शिक्षण की जनगणना ड्यूर्टी उनके कार्य क्षेत्र से कई कई किलोमीटर दूर क्षेत्रों में तथा अन्य विकासखण्डों में लगाये जाने के कारण शिक्षकों को सुचारू रूप से कार्य में असुविधा और स्वास्थ्य प्रभावित होने की प्रबल आशंका हो गयी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी के जिलाध्यक्ष डॉ 0 राकेश सिंह ने बताया कि विभिन्न शिक्षकों की ड्यूटी जिन‌का वेतन ग्रेड- 4600 और 4800 है, शिक्षक वरिष्ठ हैं उनकी ड्‌यूटी प्रगणक कार्य हेतु और कनिष्ठ शिक्षक जिनका बेतन ग्रेड 4200 है उन्हे वरिष्ठ शिक्षको का सुपरवाइजर बनाया गया है। इससे शिक्षकों में असंतोष है।
प्रगणक कार्य में संलग्न शिक्षकों को आवंटित क्षेत्रों में मकान सूचीकरण के अन्तर्गत मकानों की संख्या में उल्लेखनीय अन्तर है। किसी प्रगणक को 40 तो किसी को 100 मकान आवंटित किये गये हैं।
हाउसलिस्टिंग एन्ड हाउसिंग सेन्सस ऐप्लिकेशन में प्रगणकों द्वारा नक्शे गलत होने की बात कही जा रही है।अस्वस्थ शिक्षकों, गर्भवती शिक्षिकाओं को उनके प्रतिवेदन के बावजूद जनगणना ड्यूटी से मुक्त नही किया जा रहा है जब कि संगठन द्वारा पूर्व में ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाराबंकी से उक्त के सम्बंध में अनुरोध किया जा चुका है, तत्क्रम में उनके द्वारा खण्ड शिक्षाधिकारी गण को पत्र प्रेषित किया गया था लेकिन समस्या जस की तस बनी हुयी है।
इन सभी विन्दुओं के आलोक में शिक्षकों की माँग है कि निदेशक, जनगणना निदेशालय उ०प्र० को सभी बिन्दुओं का संज्ञानित कराते हुये मकान सूचीकरण कार्य को भीषण गर्मी के प्रकोप के कारण आगे बढाये जाने और स्वगणना कार्य जारी रहने का अनुरोध किया जाये। शिक्षकों के स्वास्थय हित में तथा जनगणना कार्य की गुणवत्ता, समयबद्ध‌ता एवं शुचिता हेतु यह अत्यन्त आवश्यक होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!